{"_id":"6982ed80ff0a0c6c89012d32","slug":"video-hamirpur-distribution-of-fruit-bearing-plants-in-the-district-exceeded-the-target-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: लक्ष्य से अधिक हुआ जिले में फलदार पौधों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: लक्ष्य से अधिक हुआ जिले में फलदार पौधों का वितरण
हमीरपुर जिले में बागवान फलदार पौधों की खरीद में अधिक रुझान दिखा रहे हैं। 60 हजार लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 75 हजार फलदार पौधों का वितरण किया जा चुका है। आगामी दिनों में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। बागवानी विभाग की ओर से बागवानों को बरसात और सर्दियों में फलदार पौधे वितरित किए जाते हैं। जिले में 60 हजार फलदार पौधों के बांटने का लक्ष्य है लेकिन अब तक करीब 75 हजार फलदार पौधे वितरित हो चुके हैं। अभी बागवान सर्दियों में लगने वाले फलदार पौधे प्राप्त कर रहे हैं। इस बार बारिश समय पर नहीं होने के कारण सर्दियों में लगने वाले फलदार पौधों का वितरण करीब एक महीना देरी से शुरू हुआ है। बागवानी विभाग की ओर से किफायती दामों पर सेब, आडू, कीवी, पलम आदि के फलदार पौधे वितरित किए जा रहे हैं। उद्यान विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि वर्ष 2025 में 60 हजार फलदार पौधों का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 75 हजार फलदार पौधे वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी नए बगीचा लगाने के लिए पर्याप्त समय है। अभी जमीन में काफी नमी है। इसलिए बागवान पुराने बगीचों में खाद डाल लें। इससे फलों की पैदावार अच्छी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।