{"_id":"68b4431a9344c2de8305bdd8","slug":"video-hamirpur-vipin-patial-said-fairs-are-the-heritage-of-our-culture-and-tradition-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विपिन पटियाल बोले- मेले हमारी संस्कृति और परंपरा की धरोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विपिन पटियाल बोले- मेले हमारी संस्कृति और परंपरा की धरोहर
पंचायत झलान के गांव घडोह स्थित ऐतिहासिक बाबा बालक नाथ मंदिर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। सुबह मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले की शुरूआत हुई। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद उठाया। मंदिर के पुजारी विपिन पटियाल ने बताया कि यह मेला हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले हमारी संस्कृति और परंपरा की धरोहर हैं, जो समाज में आपसी भाईचारे और मेलजोल को बढ़ावा देते हैं। मेले में बच्चों ने झूले, खिलौनों और मिठाइयों का खूब आनंद लिया। चारों ओर मेले का उत्साह देखने को मिला। हालांकि लगातार हो रही बारिश ने कुछ असुविधा जरूर पैदा की, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का उत्साह बरकरार रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक मेले का हिस्सा बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।