{"_id":"69b9241c9addd28ae107862d","slug":"video-interviews-for-chemists-microbiologists-and-operators-in-hamirpur-on-the-23rd-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हमीरपुर में केमिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और ऑपरेटर के साक्षात्कार 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हमीरपुर में केमिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और ऑपरेटर के साक्षात्कार 23 को
नालागढ़ की कंपनी आरके लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी केमिस्ट और ट्रेनी माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 4-4 पद और ट्रेनी ऑपरेटर के 6 पद भरे जाएंगे। पदों के लिए 23 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रेनी केमिस्ट के पदों के लिए केमिस्ट्री में बीएससी या एमएससी, डी फार्मा या बी फार्मा, एम फार्मा पास महिला-पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। ट्रेनी माइक्रोबायोलॉजिस्ट के लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवार माइक्रोबायोलॉजिस्ट में एमएससी या बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी अथवा बीटेक होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। ट्रेनी ऑपरेटर के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार से 22 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।