{"_id":"67ef7b106631c117360777c8","slug":"video-message-of-protection-from-earthquake-given-through-awareness-rally-in-hamirpur-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर में जागरुकता रैली से दिया भूकंप से बचाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर में जागरुकता रैली से दिया भूकंप से बचाव का संदेश
वर्ष 1905 में जिला कांगड़ा और इसके आसपास के क्षेत्रों में आए भीषण भूकंप की 120वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आम लोगों को भूकंप जैसी आपदा से बचाव के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय में एक एकजुटता मार्च निकाला गया। इस अवसर पर गांधी चौकी पर एकत्रित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम संजीत सिंह ने कहा कि 4 अप्रैल 1905 को जिला कांगड़ा और इसके आसपास के क्षेत्र में बहुत ही भीषण भूकंप आया था, जिसमें 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और लगभग एक लाख मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। इसलिए, भूकंप जैसी त्रासदी से बचाव के लिए आम लोगों में जागरुकता बहुत जरूरी है। इस अवसर पर एसडीएम ने गांधी चौक से ही एकजुटता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांधी चौक से मुख्य बाजार से गुजरते हुए तहसील चौक से वापस उपायुक्त कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अलावा कई अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम लोगों ने भी भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।