{"_id":"6a6dcf3c6a001d884a00d686","slug":"video-sujanpur-women-protest-125-days-employment-demand-urban-development-guarantee-scheme-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 125 दिन रोजगार की मांग को लेकर सुजानपुर में महिलाओं का प्रदर्शन, विधायक से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 125 दिन रोजगार की मांग को लेकर सुजानपुर में महिलाओं का प्रदर्शन, विधायक से लगाई गुहार
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:19 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री शहरी विकास गारंटी योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार की मांग को लेकर शनिवार को नगर परिषद सुजानपुर क्षेत्र की मनरेगा से जुड़ी महिलाओं ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि योजना के तहत उन्हें 125 दिनों के रोजगार का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 25 दिन काम देने के बाद आगे रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है और आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि पहले उन्हें योजना के तहत नियमित रूप से रोजगार मिलता था, लेकिन अब काम देने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि योजना के प्रावधानों के अनुरूप 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाए और इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाए।
प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने सुजानपुर विश्राम गृह में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। उन्होंने विधायक से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द समाधान करवाने की मांग की।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें नियमानुसार रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगी।
उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी विकास गारंटी योजना के तहत रोजगार नियमों और उपलब्ध कार्यों के अनुसार ही दिया जाता है। मामले को नियमानुसार देखा जा रहा है और जैसे-जैसे कार्य उपलब्ध होंगे, उसी आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।