{"_id":"69f4940a7604af71a40916fe","slug":"video-suman-bharti-says-party-backed-candidates-for-urban-local-bodies-to-be-announced-soon-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुमन भारती बोले- नगर निकाय में पार्टी समर्थित प्रत्याशी जल्द होंगे घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुमन भारती बोले- नगर निकाय में पार्टी समर्थित प्रत्याशी जल्द होंगे घोषित
जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा, ताकि संगठन को बूथ से लेकर जिला तक सशक्त बनाया जा सके। नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हो रहे, लेकिन कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों को साथ लेकर ही निर्णय लेगी, ताकि संगठन को मजबूती मिले। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। धर्मशाला कार्यशाला में मिले प्रशिक्षण को ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साझा किया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने हमीरपुर मुख्यालय स्थित लोनिवि के विश्राम गृह में जिले के पांच नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को सम्मानित करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूती के लिए हर ब्लॉक में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे कांग्रेस की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचे। हम हर घर, हर गांव तक पार्टी की पहुंच बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने एक गांव, एक रात कार्यक्रम की शुरुआत करने बात कही। जिलाध्यक्ष कहा कि वह स्वयं गांवों में जाकर रात्रि प्रवास करेंगे और लोगों को कांग्रेस की नीतियों व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराएंगे। लोगों की स्थानीय समस्याओं को सुनकर सरकार से इसका समाधान करवाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धर्मशाला में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ऊर्जा भरी है। उनकी एनर्जी से हर कोई प्रभावित हुआ है। किस तरह से विरोधी दलों का सामना करना और लोगों में संगठन को मजबूत करने के टिप्स प्रशिक्षण में मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।