{"_id":"678640c33518b8bcc6006700","slug":"video-thakur-ramsingh-memorial-trust-organized-kabaddi-competition-in-gautam-college-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ठाकुर रामसिंह स्मृति न्यास ने गौतम कॉलेज हमीरपुर में करवाई कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ठाकुर रामसिंह स्मृति न्यास ने गौतम कॉलेज हमीरपुर में करवाई कबड्डी प्रतियोगिता
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ठाकुर रामसिंह स्मृति न्यास टिप्पर हमीरपुर ने कबड्डी प्रतियोगिता करवाई। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गौतम कॉलेज हमीरपुर में किया। प्रतियोगिता में हमीरपुर, टौणीदेवी, भूंपल और भोटा खंड की 13 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें कनिष्ठ वर्ग में चार, वरिष्ठ वर्ग में नौ टीमें शामिल हुईं। कनिष्ठ वर्ग में हमीरपुर के गौड़ा की टीम विजेता, हीरानगर टीम उपविजेता और गौड़ा टीम तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं वरिष्ठ वर्ग में भोटा खंड की टीम विजेता, टौणीदेवी खंड टीम उपविजेता और गौड़ा हमीरपुर टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ठाकुर रामसिंह स्मृति न्यास के सदस्य राजेंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।