{"_id":"69f8acdcfe3130dd930208aa","slug":"video-video-thatha-ka-hatha-pakaugdhakara-sakal-pahaca-12va-ma-thasara-sathana-para-rahana-val-kasha-sharama-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दादा का हाथ पकड़कर स्कूल पहुंचीं 12वीं में दूसरे स्थान पर रहने वाली काशी शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दादा का हाथ पकड़कर स्कूल पहुंचीं 12वीं में दूसरे स्थान पर रहने वाली काशी शर्मा
अपने 84 वर्षीय दादा का हाथ पकड़कर जब काशी शर्मा जब आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी भोटा के प्रागंण में पहुंचीं तो वह पल हर किसी के लिए भावुक और गर्व से भरा था। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर जारी 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में काशी ने प्रदेशभर में दूसरा और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। जैसे ही वह स्कूल पहुंचीं, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका भव्य स्वागत किया। हार पहनाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस होनहार छात्रा का सम्मान किया गया। दादा के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। 84 वर्षीय जुगल किशोर शर्मा ने अपनी पोती को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी सीख लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटी की मेहनत से उसे यह मुकाम प्राप्त हुआ है। मसेरडू निवासी काशी प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता ओम स्वरूप निजी कंपनी में कार्यरत है जबकि माता सुषमा शर्मा निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।