{"_id":"6a23e6517da16194250f362a","slug":"video-devotees-from-punjab-offered-a-one-kilogram-silver-crown-at-the-jwalamukhi-temple-after-their-wish-was-fulfilled-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पंजाब के श्रद्धालुओं ने ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाया एक किलो का चांदी का मुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पंजाब के श्रद्धालुओं ने ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाया एक किलो का चांदी का मुकुट
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता ज्वाला के चरणों में करीब एक किलो वजनी चांदी का मुकुट भेंट किया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मुकुट को माता के स्वरूप पर सुशोभित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।
जानकारी के अनुसार पंजाब के श्रद्धालुओं ने पूर्व में माता से मनौती मांगी थी। मनोकामना पूर्ण होने पर वे परिवार सहित ज्वालामुखी पहुंचे और अपनी श्रद्धा के अनुसार चांदी का मुकुट अर्पित किया। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई तथा श्रद्धालुओं को माता की पावन चुनरी भेंट कर आशीर्वाद दिया। मंदिर अधिकारी अजय मंडल ने बताया कि पंजाब से आए श्रद्धालु द्वारा करीब एक किलो वजनी चांदी का मुकुट मंदिर में भेंट किया गया है। मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पेयजल, टेंट, कतारबद्ध दर्शन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए हैं। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी के कारण पहले सुरक्षा बलों की कुछ कमी थी, लेकिन अब अतिरिक्त जवानों की तैनाती से मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी तरह सुदृढ़ कर दी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।