{"_id":"681b19291f961053830ab4bf","slug":"video-former-minister-virendra-kanwar-targeted-the-congress-government-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले- कुटलैहड़ में विकास पर लगाया ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले- कुटलैहड़ में विकास पर लगाया ग्रहण
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को लेकर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने मौजूदा कांग्रेस सरकार और क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान में कांग्रेस विधायकों पर तीखा प्रहार किया है। पूर्व मंत्री ने दोनों विधायकों पर 14 माह ओर 11 माह के कार्यकाल में विकास के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में विकास पूरी तरह ठप हो गया है और जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने विश्वास दिखाते हुए ढाई वर्षों में कांग्रेस के दो विधायकों को चुना, एक 14 माह के कार्यकाल को पूरा करने पर और दूसरे जो वर्तमान में 11 माह के अपने कार्यकाल में कोई विकास कार्य की योजनाओं को नहीं कर पाए। वीरेंद्र कंवर ने आरोप लगाया कि कुटलैहड़ में आज बिजली, पानी और सड़कों की हालत दयनीय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अधिकांश पेयजल योजनाएं जगह-जगह से पेंचर हो चुकी हैं। न कोई नई पेयजल योजना आई है, न सड़कों की स्थिति सुधरी है। समूर डैम और चपलाह डैम जैसी बड़ी योजनाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं, जो जयराम सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत की गई थी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।