कांगड़ा जिले के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद बनेर खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ गया और छह लोग फंस गए। उफनती खड्ड के बीच फंसे छह लोगों में चीखपुकार मच गई। इसमें पांच लोग यूपी, जबकि एक स्थानीय युवक था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने बचाव अिभ्ज्ञयान शुरू किया और सभी छह लोगों को सुरक्षित खड्ड से बाहर निकाला। बचाव अिभ्ज्ञयान में शामिल दमकल अधिकारी अशोक राणा के साहस की हर ओर प्रशंसा हो रही है। जानकारी के अनुसार तड़के करीब सवा छह बजे बनेर खड्ड में करीब 150 लोग नहाने के लिए उतरे थे। दमकल विभाग का कार्यालय खड्ड के बिल्कुल समीप है। दमकल अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ने लगा। उनके कमरे से यह साफ दिख रहा था। वह तुरंत भागकर खड्ड के समीप पहुंचे। वहां खड्ड किनारे नहा रहे लोगों को बाहर आने के लिए कहा। लेकिन खड्ड के बीच पत्थर पर खड़े छह लोग फंस गए। देखते ही देखते खड्ड का बहाव और बढ़ने लगा। फंसे लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। दमकल अधिकारी ने फंसे लोगों में से एक के साथ मोबाइल से बात की और उन्हें शांत और हौसला रखने के लिए कहा। सबसे पहले रस्सी और लाइफ सेविंग जैकेट के सहारे अशोक राणा उनके पास पहुंचे, उनका हौसला बढ़ाया और करीब दो घंटे तक के जोखिम भरे इस बचाव अभियान के बाद सबकी जान बचा ली गई। राणा ने बताया कि यूपी के बुलंदशहर और हापुड़ जिले के सुमित कुमार, सुनील कुमार, राम जगत, लव-कुश और धर्मवीर सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनके साथ ही एक स्थानीय युवक राहुल सुरक्षित बचाया गया। माैके पर एसडीएम इशांत जसवाल भी पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।