{"_id":"6682b7d7aeaea809c000f67c","slug":"video-amar-ujala-bhavishya-jyoti-samaroh-organized-in-una-400-students-were-awarded","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन, 400 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन, 400 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
सोमवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का एडुपेस कोचिंग ऊना में आयोजन किया गया। जिसमें ऊना के निजी व सरकारी स्कूलों के वार्षिक परीक्षा में टॉपर रहे लगभग 400 छात्रों को पुरस्कृत किया गया।सम्मान समारोह में मेडल और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत होने के बाद बच्चों के चेहरे खिले खिले से नजर आए। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर ऊना राजेंद्र कौशल मौजूद रहे। सम्मान समारोह में एसपी राकेश सिंह और राजेंद्र कौशल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। लेमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब के डॉक्टर आशुतोष शर्मा दिन मार्केटिंग एंड ऐडमिशन प्रोफेसर अमनदीप सिंह सचित शर्मा सुशील कुमार आईईसी यूनिवर्सिटी से कमलेश शर्मा सूरज ठाकुर ज्योतिका एवं एक भाई यूनिवर्सिटी से अंकित शर्मा ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रांयसरी के छात्रों की ओर से सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुतियां भी दी गई।कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला, लेमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब की ओर से संयुक्त रूप से करवाया गया। इसके अतिरिक्त इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर, चाणक्य कोचिंग संस्थान हमीरपुर कार्यक्रम के सह प्रायोजक रहे। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र जिस भी क्षेत्र में जाएं। वहां पर अच्छा प्रदर्शन करें। अच्छे समाज के निर्माण में अपना पूरा योगदान दें। नशे से हमेशा दूर रहें। उन्होंने अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह की सराहना की। कहा कि इस कार्यक्रम से छात्रों का मनोबल बढ़ा है। उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर ऊना राजेंद्र कौशल ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह काफी सराहनीय रहा है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को जहां एक ओर मंच मिलता है तो दूसरी ओर बच्चों को सम्मानित करने से मनोबल बढ़ने के साथ ही बच्चे प्रोत्साहित होते हैं। उन्होंने बच्चों को समय पर लक्ष्य तय करके उनकी प्राप्ति की ओर पूरा ध्यान केंद्रित करने का आह्वान करते हुए बच्चों को प्रेरित किया। होनहार छात्राओं ने अपने विचार सांझा किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा स्कूल की दस जमा एक कला संकाय की छात्रा मानसी राणा ने कहा कि कार्यक्रम में जो मार्गदर्शन किया गया। आने वाले समय में बहुत कुछ सीखने को मिला।मानसी राणा का सपना है कि बड़े होकर सिविल सर्विस में एचएएस या आईपीएस अधिकारी बन कर देश सेवा करना है। संस्कृति शर्मा का कहना है कि अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित होने पर हौंसला बढ़ा है। आगे बढ़़ने की सीख मिली है। समारोह की प्रशंसा की है। कहा कि ऐसे मंच से बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते है। संस्कृति गायक कलाकार बनना चाहती है और जमा दो के बाद बीए म्यूजिक में पढ़ाई कर रही है। नवनीत कंवर एमबीबीएस करके डाक्टर बनता चाहते है और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैरिट में आने वाले छात्र छात्राओं को अमर उजाला द्वारा मान सम्मान दिया। उसके लिए दिल की गहराइयों से आभार जताया। कार्यक्रम में अलग-अलग यूनिवर्सिटी द्वारा कैरियर टिप्स दिए तथा उसके फायदे सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई। दीप्ती शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा स्कूल से मेडिकल में बारहवीं कक्षा पास कर नीट की कोचिंग ले रही है। दीप्ती शर्मा का सपना है कि बड़े होकर डाक्टर बनकर गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। तन्वी ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा स्कूल में बारहवीं कक्षा में नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर ऊना में इंजीनियरिंग में कोचिंग ले रही है। तन्वी ठाकुर का सपना है कि कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर देश सेवा करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।