{"_id":"66824cdc573b080d7401e1c4","slug":"video-dev-vyas-rishi-took-a-royal-bath-at-saroyalsar-the-abode-of-mother-budhi-naagin","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : देव व्यास ऋषि ने माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर में किया शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : देव व्यास ऋषि ने माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर में किया शाही स्नान
जिला कुल्लू के अधिष्ठाता देवता व्यास ऋषि ने माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर में शाही स्नान किया। इस दौरान देवता ने माता बूढ़ी नागिन से पवित्र भव्य मिलन भी किया। शाही स्नान के लिए देवता ढोल-नगाड़ों, करनाल, रणसिंघों व शहनाइयों की स्वर लहरियों से 10,500 फुट ऊंची धार्मिक स्थली जयकारों से गूंज उठी। देवता व्यास ऋषि ने देव परंपरा के अनुसार सरयोलसर झील में शाही स्नान किया। इस नजारे को देखने के लिए व्यास ऋषि के हारियान क्षेत्र के साथ यहां पर आए सैलानी सहित अन्य श्रद्धालु भी साक्षी बने। चांदी के नए छात्र के साथ सजे देवता के रथ को देखने के लिएभक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने देवता के दर्शन करम सुख, शांति व समृद्धि का भी आशीर्वाद लिया गया। देवता व्यास ऋषि के कारदार इंदर सिंह ठाकुर व मंदिर कमेटी के सचिव ठाकुर दास वर्मा ने कहा कि देवता व्यास ऋषि नया चांदी का छत्र बनाया गया है। इसके अलावा देवता का एक अन्य छात्र जो कपड़े से बना है और यह देवता के आगे-आगे चलता है। ऐसे में देव परंपरा के निर्वहन करने के लिए देवता व्यास ऋषि ने सरयोलसर शाही स्नान किया है। इसके बाद देवता व्यास ऋषि ने एक निश्चित स्थान में शक्तियां अर्जित की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।