{"_id":"668138f73820e2de43050dfe","slug":"video-lkhamapara-khara-ma-vayapara-ka-hataya-kamara-ma-bda-para-mal-shava-kapaugdha-sa-bthha-tha-hatha-para","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखीमपुर खीरी में व्यापारी की हत्या, कमरे में बेड पर मिला शव, कपड़े से बंधे थे हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखीमपुर खीरी में व्यापारी की हत्या, कमरे में बेड पर मिला शव, कपड़े से बंधे थे हाथ-पैर
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। थाना क्षेत्र के भनपुरी खजुरिया में 45 वर्षीय व्यापारी कृष्ण कुमार सेठी उर्फ बबलू सेठी का शव रविवार सुबह उनके कमरे में बेड पर मिला। व्यापारी के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर भी कपड़ा बंधा था। पूरे मकान में सामान बिखरा मिला। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से जानकारी की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। व्यापारी कृष्ण कुमार की कृष्णा आयरन स्टोर नाम से मुख्य बाजार भनपुरी खजूरिया में दुकान है। उनके परिजन सोनीपत में रहते हैं। कृष्ण कुमार मकान में अकेले रहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।