{"_id":"668007b626d7759707019d2f","slug":"video-shahajahapara-ma-rajagara-mal-ma-81-abhayarathaya-ka-nakara-ka-le-cayana-57-yava-narasha-hakara-lta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में रोजगार मेले में 81 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन, 57 युवा निराश होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में रोजगार मेले में 81 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन, 57 युवा निराश होकर लौटे
सरकार की ओर से आयोजित रोजगार तथा अप्रेंटिंस मेलों में युवाओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कोई जरूरी कागजात लेकर नहीं पहुंचता, तो किसी की योग्यता पर प्रश्न चिह्न लग जाता है। वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि रोजगार मेला के नाम पर युवाओं को सिर्फ भटकाया जा रहा है। शाहजहांपुर में शनिवार को रोजा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधन में एक दिवसीय रोजगार एवं अप्रेंटिस मेला में युवाओं की भीड़ उमड़ी। स्थानीय के साथ ही लखनऊ और नोएडा की कुल पांच कंपनियों में तमाम टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर रोजगार व अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। रोजगार के लिए 138 अभ्यर्थियों में 81 का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। जबकि 57 अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी। अभ्यर्थियों ने बताया कि उनको यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि उनके डाक्यूमेंट पूरे नहीं हैं या फिर वह रिक्त पद के लिए योग्यता नहीं रखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।