{"_id":"667faffac79e1c1dff0de678","slug":"video-palbhata-ma-tha-ghata-taka-masalthhara-brasha-saugdhaka-para-jalbharava-jal-sahakara-bka-ma-bha-bhara-pana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत में दो घंटे तक मूसलाधार बारिश... सड़कों पर जलभराव, जिला सहकारी बैंक में भी भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत में दो घंटे तक मूसलाधार बारिश... सड़कों पर जलभराव, जिला सहकारी बैंक में भी भरा पानी
पीलीभीत में शनिवार को सुबह हुई मूसलाधार बारिश में एक बार फिर नगर पालिका के दावों की पोल खुल गई। दो घंटे की बारिश से शहर की तमाम सड़कों पर जलभराव हो गया। नाले उफना गए, जिससे मकानों और दुकानों समेत सरकारी भवनों में भी पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाला सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट दोबारा नालों में समा गई। ऐसे में शहर के अधिकांश नाले चोक होने की स्थिति में दोबारा पहुंच गए। बारिश से पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली मोहल्लों में भी जलभराव की स्थिति देखी गई। जलभराव में गुजरने के दौरान कुछ लोग गिरकर चोटिल भी हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।