{"_id":"6a55df64632ab0005e0e7d71","slug":"video-kullu-bhuntar-manikaran-road-protest-road-repair-demand-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, उपायुक्त कार्यालय के बाहर लोगों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, उपायुक्त कार्यालय के बाहर लोगों का धरना
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:34 PM IST
Link Copied
भुंतर-मणिकर्ण सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा मंगलवार को खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन कर सड़क की जर्जर स्थिति के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
धरने में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, पर्यटन कारोबारी, किसान-बागवान और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह मार्ग कुल्लू घाटी के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ता है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सतह और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क की बदहाल स्थिति का असर स्थानीय व्यापार, पर्यटन गतिविधियों और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है और वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए और भविष्य के लिए स्थायी समाधान तैयार किया जाए। उनका कहना था कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।