{"_id":"6a436ac854957da9f104e04f","slug":"video-kullu-bunty-saraji-hunger-strike-rajni-sharma-justice-demand-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: बंटी सराजी बोले- रजनी शर्मा को न्याय मिलने तक आमरण अनशन रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: बंटी सराजी बोले- रजनी शर्मा को न्याय मिलने तक आमरण अनशन रहेगा जारी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:35 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय कुल्लू में आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी बंटी सराजी ने कहा कि मृतक महिला रजनी शर्मा उर्फ मंजू को न्याय दिलाने के लिए लोगों को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। उनका कहना है कि महिला की मौत के बाद अब तक जिम्मेदार डॉक्टरों और संबंधित स्टाफ के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
बंटी सराजी ने कहा कि प्रदर्शन करना किसी की पहली पसंद नहीं होती, लेकिन न्याय की मांग को लेकर लोगों को यह रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रदर्शन के दौरान किसी व्यक्ति से कोई अनुचित व्यवहार या अभद्रता हुई है, तो उसके लिए आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई न की जाए। उनका कहना था कि यदि किसी पर कानूनी कार्रवाई करनी है तो वह उनके खिलाफ की जाए, क्योंकि आंदोलन की जिम्मेदारी वह स्वयं लेते हैं।
बंटी सराजी ने स्पष्ट किया कि जब तक रजनी शर्मा उर्फ मंजू को न्याय नहीं मिलता और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।