Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu: Leader of the Opposition Jairam Thakur states that the Opposition is creating hurdles for the Nari Shakti Vandan Adhiniyam Bill
{"_id":"69e2046584d618700508ef84","slug":"video-kullu-leader-of-the-opposition-jairam-thakur-states-that-the-opposition-is-creating-hurdles-for-the-nari-shakti-vandan-adhiniyam-bill-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल में अड़ंगा अटका रहा है विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल में अड़ंगा अटका रहा है विपक्ष
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:29 PM IST
विपक्ष के लोग नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू करने में अड़चन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस बिल को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के देव सदन में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हालांकि जब यह बिल सदन में 2023 सितंबर में लाया गया था तो इस दौरान विपक्ष दल से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बिल को जल्दी से लागू करने की सिफारिश की थी लेकिन अब जब लागू करने की बारी आई है तब इसमें अड़ंगा अटकाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमारा चुकी है। सरकाघाट में किस तरह से एक नशेड़ी युवक ने 19 साल की युवती को दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतार दिया है। प्रदेश सरकार जहां नशे को समाप्त करने के लिए बडे़-बडे़ आयोजन कर रही है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो पा रहा है। नशे का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।