Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu: Mata Tara Bhatanti takes her seat upon a new, gold-adorned chariot; Padei village resounds with a grand consecration ceremony
{"_id":"69e219699e0494ca660c3476","slug":"video-kullu-mata-tara-bhatanti-takes-her-seat-upon-a-new-gold-adorned-chariot-padei-village-resounds-with-a-grand-consecration-ceremony-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: सोने से सुसज्जित नए रथ पर विराजमान हुईं माता तारा भटंति, भव्य प्रतिष्ठा से गूंजा पड़ेई गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: सोने से सुसज्जित नए रथ पर विराजमान हुईं माता तारा भटंति, भव्य प्रतिष्ठा से गूंजा पड़ेई गांव
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:58 PM IST
Link Copied
मणिकर्ण घाटी के पड़ेई गांव में विराजमान क्षेत्र की आराध्य देवी माता तारा भटंति अब नए और भव्य स्वरूप में रथ पर विराजमान हो गई हैं। देवी के मोहरों और छत्रों का विधिवत पुनर्निर्माण किया गया है, जिसमें पारंपरिक स्वरूप को बनाए रखते हुए उन्हें अधिक आकर्षक और दिव्य रूप दिया गया है। इस धार्मिक कार्य की सबसे खास बात यह रही कि माता का मुख्य मोहरा, जो पहले चांदी का था, अब सोने से निर्मित किया गया है। इसके साथ ही माता के छत्र भी सोने से सुसज्जित किए गए हैं, जिससे देवी का स्वरूप और अधिक भव्य व दिव्य दिखाई दे रहा है। यह समस्त कार्य 29 दिनों तक विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न किया गया। कार्य पूर्ण होने के उपरांत भव्य प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माता के पुजारी नीटू ने बताया कि यह कार्य माता की आज्ञा और क्षेत्र के हारीयानों व श्रद्धालुओं के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों के बाद इस प्रकार का कार्य संपन्न हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने यह भी बताया कि माता का मुख्य मोहरा सोने और अष्टधातु से निर्मित किया गया है, जो पारंपरिक आस्था और शिल्पकला का अद्भुत संगम है। इस दौरान पड़ेई स्थित माता के सुंदर मंदिर में माता के साथ गौतम ऋषि भी विराजमान रहे, जिससे इस धार्मिक आयोजन का महत्व और बढ़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।