{"_id":"6a71c2acca4dbc5c2600d089","slug":"video-kullu-maternal-death-case-hunger-strike-second-day-bunty-saraji-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रसूता मौत मामले में दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन, बंटी सराजी बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रसूता मौत मामले में दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन, बंटी सराजी बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे
Ankesh Dogra
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:15 PM IST
Link Copied
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले को लेकर शुरू हुआ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
बंटी सराजी ने कहा कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य मृतका मंजू शर्मा के मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। उनका आरोप है कि अस्पताल स्तर पर लापरवाही हुई, जबकि बाद में हुई जांच में भी कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिले। उन्होंने कहा कि इन बिंदुओं पर प्रशासन के साथ विस्तार से चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई सार्थक पहल नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन शुरू होने के बावजूद अब तक प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते संवाद स्थापित करता, तो समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल हो सकती थी। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य किसी पर दबाव बनाना नहीं, बल्कि पूरे मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
बंटी सराजी ने कहा कि आंदोलनकारी केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और लिखित कार्रवाई चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से भी न्याय की इस लड़ाई में सहयोग करने की अपील की।
प्रसूता की मौत के बाद शुरू हुआ यह मामला अब जनचर्चा का विषय बन गया है। आंदोलनकारी प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई और संभावित वार्ता पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।