{"_id":"69bc1ac81572b6a24d06b66a","slug":"video-landslide-strikes-inner-akhara-market-again-administration-evacuates-homes-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: इनर अखाड़ा बाजार में फिर हुआ भूस्खलन, प्रशासन ने खाली करवाए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: इनर अखाड़ा बाजार में फिर हुआ भूस्खलन, प्रशासन ने खाली करवाए घर
कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित इनर अखाड़ा बाजार क्षेत्र में एक बार फिर भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। गुरुवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के साथ ही मठ क्षेत्र की पहाड़ी से अचानक भूस्खलन शुरू हो गया। इस दौरान पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें और मलबा तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा, जो इनर अखाड़ा बाजार की ओर बढ़ता दिखाई दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार गिरते मलबे के कारण आसपास के मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया। क्षेत्र में लाउडस्पीकर लगाकर घरों को खाली करवाने का आग्रह किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।