Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Senior advocate Vivek Bajpai gives details of the case, while one was convicted and two were acquitted in a five-year-old murder case.
{"_id":"69bbcb1fd5fb5b281a031cb9","slug":"video-senior-advocate-vivek-bajpai-gives-details-of-the-case-while-one-was-convicted-and-two-were-acquitted-in-a-five-year-old-murder-case-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच साल पुराने हत्या के केस में एक दोषी तो दो हुए दोषमुक्त, मामले की जानकारी देते सीनियर अधिवक्ता विवेक कुमार बाजपेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल पुराने हत्या के केस में एक दोषी तो दो हुए दोषमुक्त, मामले की जानकारी देते सीनियर अधिवक्ता विवेक कुमार बाजपेई
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:38 PM IST
Link Copied
पांच साल पहले मोंठ थाना क्षेत्र में बंदूक से फायर कर घायल करने वाले एक अभियुक्त को एडीजे सुनील कुमार यादव की अदालत ने दोषी करार दिया है। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में दो को दोषमुक्त कर दिया है। जबकि, एक आरोपी की मुकदमे के दौरान मौत हो चुकी है। अभियोजन के मुताबिक 16 जून 2020 को हरिशंकर उर्फ मोंटी, शिवशंकर उर्फ बबलू निवासी ग्राम बुड़ावली थाना मोंठ व भूरा उर्फ भूपेंद्र निवासी ग्राम पचखुरा जिला हमीरपुर के विरुद्ध हत्या का प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से हथियार भी बरामद किए थे। न्यायालय ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त भूरे उर्फ भूपेंद्र और शिवशंकर उर्फ बबलू यादव को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त किया है। वहीं, अभियुक्त हरिशंकर उर्फ मोंटी को दोषी पाया। मामले के एक अन्य अभियुक्त कृष्णगोपाल उर्फ रईस की मुकदमे के दौरान मृत्यु हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।