{"_id":"6a2ac8f98d7cf67d6401b7e9","slug":"video-nagar-panchayat-takes-action-against-illegal-encroachment-in-bhuntar-encroachment-removed-using-a-jcb-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भुंतर में अवैध कब्जे पर नगर पंचायत ने की कार्रवाई, जेसीबी से हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भुंतर में अवैध कब्जे पर नगर पंचायत ने की कार्रवाई, जेसीबी से हटाया कब्जा
नगर पंचायत भुंतर क्षेत्र में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा कर किए गए निर्माण को जेसीबी की मदद से गिराया गया। यह कार्रवाई उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर और तहसीलदार भुंतर नितीश ठाकुर की मौजूदगी में की गई। प्रशासन की टीम यहां पुलिस जवानों का दल लेकर पहुंची थी और जेसीबी की मदद से अवैध कब्जा कर बनाए गए निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया। इस दौरान हालांकि, महिला विरोध करती हुई दिखीं और महिला ने आरोप भी लगाया है कि वह अकेली रहती है उनका कोई नहीं है लेकिन उसके बाद भी प्रशासन की ओर से उनके घर का ताला तोड़ा और घर को गिरा दिया है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध कब्जों को हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किया था लेकिन उसके बावजूद भी अवैध कब्जाधारियों ने जगह खाली नहीं की है ऐसे में प्रशासन की ओर से कार्रवाई अमल में लाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।