{"_id":"6a2a714b11b6bbf5fe00ad8d","slug":"video-shamli-customers-lock-pnb-branch-hold-staff-hostage-over-alleged-embezzlement-case-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: गबन के आरोप में फूटा ग्राहकों का गुस्सा, पीएनबी शाखा में तालाबंदी कर कर्मचारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: गबन के आरोप में फूटा ग्राहकों का गुस्सा, पीएनबी शाखा में तालाबंदी कर कर्मचारियों को बनाया बंधक
जलालाबाद में बैंक मित्र पर लाखों रुपये के गबन के आरोप को लेकर गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा में जमकर हंगामा हुआ। नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक पर ताला जड़ दिया और कर्मचारियों को अंदर ही रोक लिया। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक मित्र अंकुर ने खातों में जमा कराने के लिए ली गई रकम जमा करने के बजाय उसका गबन कर लिया।
पीड़ित ग्राहकों का कहना है कि घटना को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बैंक प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद रकम वापस न मिलने से नाराज लोगों ने बैंक परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और तालाबंदी कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ताला तोड़कर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाला तथा बैंक का कामकाज दोबारा शुरू कराया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने बैंक प्रबंधक को लिखित शिकायत सौंपकर अपने पैसे वापस दिलाने और आरोपी बैंक मित्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।