{"_id":"6a3793bdc6c788adea00b9ca","slug":"video-house-collapses-due-to-highway-construction-safety-measures-still-lacking-company-demands-written-affidavit-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: हाईवे निर्माण से गिर गया घर, सुरक्षा के डंगे अभी भी दूर, कंपनी ने लिखित में मांगा हलफनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: हाईवे निर्माण से गिर गया घर, सुरक्षा के डंगे अभी भी दूर, कंपनी ने लिखित में मांगा हलफनामा
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे के निर्माण से एक परिवार अपने ही घर को छोड़कर किराये के घर में रहने के लिए मजबूर हो गया है। कारण, हाईवे निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो रहा घर। हालांकि निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने घर तक सुरक्षा दीवार लगाने के लिए प्रभावित से हल्फनामा मांगा है। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे के निर्माण से प्रभावित हुए बिजनी निवासी मनीष कुमार का परिवार अपना घर छोड़कर किराये के कमरों में रहने के लिए मजबूर हो गया है। पाई-पाई जोड़कर बनाए घर पर ताले लगे हैं और धूल-मिट्टी अब वहां के बाशिंदे हो गए हैं। मनीष कुमार ने बताया कि हाईवे निर्माण के लिए जो कटिंग की गई उसके बाद समय रहते डंगे नहीं लगाए गए। इस कारण गत वर्ष पुराने घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शेष घर भी खतरे की चपेट में आ गया। शासन-प्रशासन से लेकर हर चौखट पर गुहार लगाने के बाद डंगे तो लगाए गए लेकिन इस कार्य को भी पूरा नहीं किया गया है। मौजूदा बरसात में अब फिर से शेष बचे घर पर खतरे के बादल मंडराने लग गए हैं।प्रभावित मनीष की पत्नी अंजलि ने बताया कि अपने घर को छोड़कर किराये के कमरों में दो परिवारों का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्माण कार्य कर रही कंपनी के संपर्क एवं समन्वय अधिकारी संदीप वर्मा ने खुद मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।