{"_id":"69b52522e9672f403004084c","slug":"video-information-provided-on-the-importance-of-statistical-products-at-government-college-ladbharol-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में सांख्यिकीय उत्पादों के महत्व पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में सांख्यिकीय उत्पादों के महत्व पर दी जानकारी
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विद्यार्थियों में सांख्यिकी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सांख्यिकी के लिए समर्थन योजना के अंतर्गत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को दैनिक जीवन तथा विभिन्न क्षेत्रों में सांख्यिकीय उत्पादों के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सांख्यिकी का महत्व अत्यंत बढ़ गया है तथा नीति निर्माण, आर्थिक विकास, शोध कार्य और दैनिक जीवन के निर्णयों में सांख्यिकीय आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस विषय में अधिक रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो. तिलक शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में सांख्यिकीय ज्ञान और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने सांख्यिकी से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों द्वारा उनका समाधान किया गया। इस कार्यशाला के दौरान डॉ. मुनीष ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।