{"_id":"6a26de480ac96b057b07768a","slug":"video-jogindernagars-captain-yogendra-thakur-awarded-shaurya-chakra-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रनगर के कैप्टन योगेंद्र ठाकुर को शौर्य चक्र, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रनगर के कैप्टन योगेंद्र ठाकुर को शौर्य चक्र, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी बधाई
हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत दारट बगला के निवासी और भारतीय सेना में तैनात कैप्टन योगेंद्र ठाकुर को देश के राष्ट्रपति की ओर से शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान दिखाए गए अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के लिए प्रदान किया किया गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कैप्टन योगेंद्र को हार्दिक बधाई दी है। मीडिया को जारी एक बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने अद्वितीय साहस, दृढ़ संकल्प और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से यह साबित कर दिया है कि हिमाचल की देवभूमि आज भी वीरों की जननी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल कैप्टन योगेंद्र की वीरता का प्रमाण है, बल्कि भारतीय सेना के शौर्य, कड़े अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का भी प्रतीक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के युवाओं को देशसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी देशभक्ति का एक बड़ा आदर्श बनेगी। उन्होंने कहा कि इस महान उपलब्धि पर आज समस्त हिमाचल प्रदेश को अपने इस वीर सपूत पर गर्व है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।