{"_id":"6a2688ae76418e97bc053735","slug":"video-over-fifty-traders-arrived-at-the-police-station-to-demand-action-against-the-sub-inspector-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रजनीगंधा कांड में दरोगा के खिलाफ पचास से अधिक व्यापारी पहुंचे थाने, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजनीगंधा कांड में दरोगा के खिलाफ पचास से अधिक व्यापारी पहुंचे थाने, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
महाराजपुर के पुरवामीर चौकी इंचार्ज पर मुफ्त में रजनीगंधा लेने का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज वायरल हुआ था जिसके बाद दरोगा की तानाशाही देख व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
मामले को उत्तरप्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई जब कोई ठोस आश्वाशन नहीं मिला तो पचास से अधिक व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष महेश वर्मा संग थाने जाकर आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महाराजपुर के पुरवामीर गांव के रहने वाले रामशरण सिंह बाबा जलपान गृह के नाम से परचून की दुकान चलाते है पीड़ित ने बताया कि शनिवार / रविवार की मध्य रात्रि पुरवामीर के चौकी इंचार्ज दुकान आए और सिपाही को भेजकर मुफ्त में रजनीगंधा मसाला की मांग करने लगे जब दुकानदार ने मुफ्त में देने से मना किया तो दरोगा ने दुकान में घुसकर गाली गलौज की और गांजा में पकड़कर जेल भेजने की धमकी दी।
व्यापारी नेता महेश वर्मा अपने पचास से अधिक व्यापारियों को लेकर पीड़ित संग थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी नेता महेश वर्मा ने कहा कि दी गई तहरीर में जांच का आश्वाशन मिला है यदि दो दिन में जांच कर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो उच्चाधिकारियों से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।