{"_id":"6994370b36690999740d1a7a","slug":"video-mandi-annual-prize-distribution-ceremony-organised-at-government-college-ladbhadol-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में एक पहल माउंटेन सेवा समिति के अध्यक्ष जीवन ठाकुर बतौर मुख्य आतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर सी. एस. सी. ए. अध्यक्षा पल्लवी ने उपस्थित आतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य प्रकाश चौहान ने वार्षिक प्रतिवेदन के अंतर्गत महाविद्यालय के वर्ष भर की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। आयोजन के दौरान मुख्यातिथि महोदय ने महाविद्यालय के सभी मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेल-कूद और सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए स्मृति चिन्ह, पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अंतर्गत स्वाति, फरहान, राखी, पल्लवी, महक, अंसिका, शिवम, दीक्षा, श्रेया, तनु, सिया, आसिफ, गुंजन, मुस्कान, सौरभ, कोमल, शबनम, सेजल, रिशु, शिवानी, मुनीश, सुजल आदि प्रमुख रूप से सम्मानित किए गए। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रंगारंग प्रस्तुतियां दी। अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यातिथि जीवन ठाकुर ने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और कड़ी मेहनत से विद्यार्थी अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ मानव समाज को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रकाश चौहान ने महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों को सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।