{"_id":"699447fddfbe7424ec0cfe92","slug":"video-mandi-wall-painting-for-the-first-time-in-shivratri-festival-mandi-decorated-with-colours-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार वॉल पेंटिंग, रंगों से सजी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार वॉल पेंटिंग, रंगों से सजी मंडी
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर नगर निगम मंडी द्वारा इस वर्ष पहली बार वॉल पेंटिंग आयोजित की जा रही है। मंडी आर्ट फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि का शुभारम्भ उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि महोत्सव अब आस्था और परंपरा के साथ-साथ कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति का भी मंच बन रहा है तथा इस पहल से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर तैयार हो रहे भित्ति चित्र मंडी की स्थायी सांस्कृतिक पहचान बनेंगे और आने वाले समय में पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने कलाकारों से स्थानीय इतिहास, देव संस्कृति और जनजीवन को चित्रों में उकेरने का आग्रह किया ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी विरासत से जुड़ी रहें। प्रतियोगिता के अंतर्गत उपायुक्त कार्यालय मार्ग के किनारे तथा इंदिरा मार्केट क्षेत्र में कलाकारों द्वारा पेंटिंग बनाई जा रही हैं। आनी के कलाकार लीतेश ‘सोंग द विंड कैरीज’ विषय पर चित्र बना रहे हैं, वहीं गौरव शर्मा अपनी साथी के साथ देव परंपरा पर आधारित भित्ति चित्र तैयार कर रहे हैं। अन्य कलाकार भी मंडी की परंपरा, इतिहास, आस्था और लोक संस्कृति को विभिन्न रंगों में उकेर रहे हैं। प्रदेश भर से चयनित 10 टीमों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर पेंटिंग का दायित्व दिया गया है। निर्णायक मंडल कलात्मक अभिव्यक्ति, विषय प्रस्तुति, रंग संयोजन, रचनात्मकता और स्थानीय सांस्कृतिक तत्वों के प्रभावी प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन करेगा तथा उत्कृष्ट टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। कलाकारों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहली बार दृश्य कला को महोत्सव का हिस्सा बनाए जाने से उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर मिला है, विशेषकर उन कलाकारों को जो अब तक मंच से वंचित रहे हैं। इस अवसर पर महापौर नगर निगम वीरेंद्र भट्ट, एडीसी गुरसिमर सिंह, आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, एडीएम डॉ मदन कुमार, एसडीएम रूपिंद्र कौर सहित नगर निगम के पार्षद उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।