{"_id":"69944b6f5f219292af081e0b","slug":"video-mandi-if-there-is-no-sub-post-office-the-struggle-will-continue-the-publics-ultimatum-in-chachiot-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: उप डाकघर नहीं तो संघर्ष जारी रहेगा, चच्योट में जनता का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: उप डाकघर नहीं तो संघर्ष जारी रहेगा, चच्योट में जनता का अल्टीमेटम
चच्योट उप डाकघर को बंद करने के फैसले ने ग्रामीणों को आर-पार की लड़ाई के लिए मजबूर कर दिया है। सोमवार को चक्का जाम और प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी गुस्सा कम नहीं हुआ। एसएसपीओ के चच्योट पहुंचते ही ग्रामीणों ने दो टूक कहा उप डाकघर बहाल नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा। ग्रामीणों का कहना है कि चच्योट उप डाकघर मंडी ज़िले के सक्रिय उप डाकघरों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में आरडी और अन्य योजनाओं के खाते चलते हैं। ऐसे में इसे बंद करने का फैसला समझ से परे है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए डीएसपी मंडी भी मौके पर पहुंचे। माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि प्रशासन और डाक विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही। जनदबाव के बीच एसएसपीओ ने भरोसा दिलाया कि चच्योट उप डाकघर को पुनः स्थापित करने को लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।