Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Anuj Sharma's magic resonated on the final evening of the Dharampur Nalwar and Dev Fair, keeping the entire pavilion swaying until the very end of the program
{"_id":"69d77394a552abc44703eda0","slug":"video-mandi-anuj-sharmas-magic-resonated-on-the-final-evening-of-the-dharampur-nalwar-and-dev-fair-keeping-the-entire-pavilion-swaying-until-the-very-end-of-the-program-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर नलवाड़ व देव मेले की अंतिम संध्या में गूंजा अनुज शर्मा का जादू, कार्यक्रम के अंत तक झूमता रहा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर नलवाड़ व देव मेले की अंतिम संध्या में गूंजा अनुज शर्मा का जादू, कार्यक्रम के अंत तक झूमता रहा पंडाल
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:08 PM IST
नलवाड़ व देव मेला धर्मपुर की पांचवीं व अंतिम सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से स्टार कलाकार अनुज शर्मा के नाम रही। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुज शर्मा ने गणेश वंदना से की, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक पहाड़ी, हिन्दी और पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनके सुरों और ऊर्जा से भरपूर अंदाज ने पंडाल में बैठे दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति में उन्होंने
बॉलीवुड गाने:
एक हसीना थी
ले जाएं जाने कहां हवाएं
ओम देवा देवा
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
मेरी उम्र के नौजवानों
हर किसी को नहीं मिलता प्यार
दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर
संदेशे आते हैं
पहाड़ी गाने:
मायें नी मेरिये,धोबन पानिये,जोंचल्ली ए
भेड़ां तेरीया हो
इस्सा ग्राएं दियां लंबरा हो
पानी दी टांकी ओ
पंजाबी गाने:
दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी
गुड़ नालो इश्क मीठा
की बनू दुनिया दा
सावन दी झड़ी
तारे गिन गिन
जीने के हैं चार दिन
अपने कार्यक्रम के दौरान अनुज शर्मा ने दर्शकों से लगातार संवाद बनाए रखा, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया। अंतिम संध्या होने के चलते लोगों में खास उत्साह देखने को मिला और मेले का समापन एक यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। मेले के आयोजकों ने भी इस सफल आयोजन पर संतोष जताते हुए कहा कि इस वर्ष की सांस्कृतिक संध्याओं को लोगों का भरपूर सहयोग और प्यार मिला, जो आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।