{"_id":"69f850edc69b3b632b0978d2","slug":"video-mandi-dc-urges-all-citizens-to-remain-vigilant-amidst-rain-and-adverse-weather-conditions-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: डीसी बोले- बारिश व विपरीत मौसम परिस्थितियों में सतर्क रहें सभी नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: डीसी बोले- बारिश व विपरीत मौसम परिस्थितियों में सतर्क रहें सभी नागरिक
Ankesh Dogra
Updated Mon, 04 May 2026 01:25 PM IST
Link Copied
मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है। भारी बारिश, गर्जना एवं तेज हवाओं इत्यादि विपरीत मौसम परिस्थितियों में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का परामर्श जारी किया गया है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि मौसम विभाग की ओर से 5 मई, 2026 तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा इसके बाद भी येलो अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला में इस वर्ष अप्रैल माह में सामान्य से लगभग 70 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, और मई माह में भी सामान्य से अधिक वर्षा की संभावनाएं जताई गई हैं। ऐसे में सभी नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग अस्थायी रूप से नदी-नालों के समीप आवास कर रहे हैं, वे विपरीत मौसम संबंधी अलर्ट के दौरान नदी-नालों से दूर सुरक्षित स्थानों पर अपनी रिहायश करें। यदि ठहरने की व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित पटवारी या पंचायत सचिव से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह कि किया अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और बहुत जरूरी होने पर यात्रा से पहले मौसम विभाग की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यदि किसी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है या मार्ग बाधित है, तो वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, भले ही उसमें अधिक समय लगे, ताकि आप स्वयं भी और आपका परिवार भी सुरक्षित रह सके। उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला प्रशासन समय-समय पर मौसम संबंधी परामर्श एवं चेतावनियां (अलर्ट) जारी करता रहता है, जिन्हें डीसी मंडी के आधिकारिक फेसबुक पेज, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के फेसबुक पृष्ठ तथा प्रेस के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि इन माध्यमों से भी नियमित रूप से मौसम की जानकारी प्राप्त करते रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।