{"_id":"69c3c3eb4e9430419c00eec4","slug":"video-mandi-dharampur-panchayat-reorganization-process-complete-eight-new-panchayats-formed-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर की पंचायत पुनर्गठन प्रक्रिया पूरी, नई आठ पंचायतों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर की पंचायत पुनर्गठन प्रक्रिया पूरी, नई आठ पंचायतों का गठन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:45 PM IST
Link Copied
क्षेत्र की नौ पंचायतों को पुनर्गठित कर बनाई गई नई आठ पंचायतों में वोटर लिस्ट की सिफ्टिंग तथा बाड़बंदी का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस संबंध में पंचायत निरीक्षक संजय पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार, 25 मार्च को आयोजित ग्राम सभाओं में सचिवों के माध्यम से प्राप्त दावों व आपत्तियों पर भी निर्धारित समय के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत पुनर्गठन की इस प्रक्रिया के तहत सभी औपचारिकताएं तय समयसीमा में पूरी कर ली गई हैं। ग्राम सभाओं में स्थानीय लोगों से प्राप्त सुझावों, दावों और आपत्तियों का गंभीरता से परीक्षण किया गया, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूट न जाए और न ही किसी प्रकार की त्रुटि बनी रहे। संजय पराशर ने कहा कि संबंधित विभाग द्वारा सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा नियमों के तहत किया जायेगा । अब आगामी कार्यवाही चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही चुनाव आयोग की ओर से अगले आदेश प्राप्त होंगे, उसी के अनुरूप आगे की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने भी इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया। अधिकारियों का कहना है कि पंचायतों के पुनर्गठन से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में भी सुगमता आएगी। गौरतलब है कि पंचायतों के पुनर्गठन और मतदाता सूचियों के पुनर्संयोजन की प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से कार्य चल रहा था, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।