{"_id":"69ef421d8983376ca604b7b3","slug":"video-mandi-fire-breaks-out-at-a-fast-food-shop-in-garodu-chaos-ensues-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: गरोड़ू में फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: गरोड़ू में फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:31 PM IST
Link Copied
उपमंडल के गरोड़ू में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब पास ही के स्कूल से बच्चों की छुट्टी हुई थी, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस अग्निकांड में दुकान संचालक रोशन लाल को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, रोशन लाल ने हाल ही में गैस सिलेंडर की पाइप बदली थी। गैस धीमी आंच पर जल रही थी, तभी अचानक पाइप ने आग पकड़ ली। रोशन लाल ने अपनी जान जोखिम में डालकर पाइप निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। देखते ही देखते फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटों ने पूरी दुकान को घेर लिया। इस हादसे में दुकान का काउंटर, फ्रिज और बाहर खड़ी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग इतनी भयानक थी कि साथ लगती कन्फेक्शनरी की दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल जोगिंद्रनगर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।