{"_id":"6852a8685ed4f602640bfa25","slug":"video-mandi-hanuman-came-out-on-the-streets-of-jogindernagar-carrying-the-royal-chariot-of-lord-shri-ram-and-laxman-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण का शाही रथ लेकर शहर की सड़कों पर निकले हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण का शाही रथ लेकर शहर की सड़कों पर निकले हनुमान
गीता भवन में चल रहे दुर्लभ सत्संग व अखंड कीर्तन के आखिरी दिन प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण का शाही रथ लेकर शहर की सड़कों में उतरे रामभक्त हनुमान आकर्षण का केंद्र बन गया। पूरे लाव लश्कर के साथ शहर की परिक्रमा के दौरान सैंकड़ों राम व कृष्ण भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर शोभायात्रा में चार चांद लगाए। श्रीमद् भागवत गीता के साथ शहर में निकली इस शोभायात्रा में हरिद्वार और वृदांवन के संतों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। गीता भवन के संचालक एवं दुर्लभ सत्संग एवं अखंड कीर्तन के आयोजक ओम मरवाह, पारस ने बताया कि शहर में पहली बार शाही अंदाज में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण की झाकियां को आकर्षक बनाने के लिए विशेष रथ भी तैयार किया गया था। कहा कि महिला और पुरूषों ने इस शोभायात्रा में हिस्सा लेकर देश की संस्कृति और श्रीमद् भागवत कथा के महत्व से आम जनता को अवगत करवाया। इससे पहले गीता भवन में वृदांवन के महासंत चितरंजन दास ने दस दिवसीय दुर्लभ सत्संग के सार पर श्रद्धालुओं को अपनी मधुर वाणी से निहाल किया। आठ जून से 18 जून तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रदेश भर के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।