Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
Baghpat: When the farmer could not get the right price of bottle gourd, ridge gourd and chilli in the market, he started driving the tractor
{"_id":"68525ab30a6171c9ba0a1209","slug":"video-baghpat-when-the-farmer-could-not-get-the-right-price-of-bottle-gourd-ridge-gourd-and-chilli-in-the-market-he-started-driving-the-tractor-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बाजार में नही मिला लौकी, तोरई-मिर्च का भाव तो किसान ने चलवा दिया ट्रैक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बाजार में नही मिला लौकी, तोरई-मिर्च का भाव तो किसान ने चलवा दिया ट्रैक्टर
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:50 AM IST
इस वर्ष सब्जी किसान सब्जी के भाव को लेकर बहुत परेशान हैं। बाजार में लौकी,तोरई, मिर्च, खीरा, करेला, बैंगन आदि सब्जियों का भाव बाजार में बहुत कम मिल रहा है। जिससे किसानों की लागत तो दूर मजदूरों की मजदूरी भी नही मिल रही है। जिससे किसान बहुत परेशान हैं। बुधवार को बागपत जनपद के चमरवाल गांव एक किसान दीन मोहम्मद ने 15 बीघा लौकी, तोरई, खीरा, सब्जी की बाजार में भाव नही मिलने के कारण खड़ी फसल में ट्रेक्टर चलवाकर जुताई करवा दी।
उन्होंने बताया कि 11 हजार रुपये सालाना के हिसाब से ठेके पर 15 बीघा जमीन लेकर लोकी,तोरई,खीरा,मिर्च की फसल की बुआई की थी,डेढ़ लाख का ख़र्चा आया था। मगर 2 महीने से बाजार में लोकी, तोरई, खीरा का भाव लागत के अनुरूप नही मिल रहा है।
मजदूरों की मजदूरी भी नही निकल रही है। वहीं पिछले एक महीने से लोकी,तोरई,की सब्जी को बाजार में उठान नही मिल रहा है। जिससे उन्हें बहुत बड़ा घाटा हो रहा है। मजदूरों और गाड़ी का भाड़ा भी नही निकल रहा है। मजबूरी में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवाना पड़ रहा है, जिससे धान की फसल की बुआई कर घाटा पूरा हो जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।