सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Job Fair for Youth to be Held in Mandi on March 24 196 Posts Across Various Categories to be Filled

Mandi: युवाओं के लिए मंडी में 24 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों के 196 पद

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:24 PM IST
Mandi Job Fair for Youth to be Held in Mandi on March 24 196 Posts Across Various Categories to be Filled
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेलों का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय मण्डी द्वारा 24 मार्च, 2026 को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियां भाग लेंगी और 196 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि यह रोजगार मेला 24 मार्च को प्रातः 10.30 बजे मॉडल करियर सेंटर/जिला रोजगार कार्यालय, खलियार, मण्डी (हि.प्र.) में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हीरो मोटर्स कंपनी ई-वैली प्रा. लिमिटेड की ओर से टेक्निकल एसोसिएट/ ऑपरेटिंग इंजीनियर के 35 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो कक्षा उत्तीर्ण, आईटीआई, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा धारक रखी गई है और 18 से 32 वर्ष आयु तक के पुरूष व महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पंजाब के लुधियाना में तैनाती दी जाएगी और वेतन 18,500 रुपए से 22,500 रुपए तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए सुपरवाइजर के 60 पदों के लिए भी तीन कंपनियों एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्रा. लिमिटेड, नुरेका टैक्नोलॉजी प्रा. लिमिटेड तथा एमटी ऑटोक्राफ्ट सिस्टम लिमिटेड की ओर से साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता जमा दो कक्षा उत्तीर्ण या इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, एमएमवी इत्यादि में आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है। उन्होंने बताया कि परवाणु व मोहाली में तैनाती के साथ ही इनके लिए 13,500 रुपए वेतन व अन्य भत्ते निर्धारित किए गए हैं। कंपीटेंट ऑटोमोबाइल प्रा. लिमिटेड की ओर से सेल्ज़ एग्जीक्यूटिव और सर्विस एडवाइजर के 17 पद के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में बी.टेक/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन रखी गई है। ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए वेतन 14,000 रुपए से 18,000 हजार रुपए व अलग से इंसेंटिव निर्धारित किया गया है और तैनाती मंडी, कुल्लू और मनाली में की जाएगी। आनंद ऑटो केयर प्रा. लिमिटेड की ओर से सेल्ज़ ऑफिसर के चार पदों के लिए साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएशन रखी गई है। इसमें 21 से 35 वर्ष के बीच आयु के पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वेतन 12,750/- और उससे अधिक (अनुभव के आधार पर) निर्धारित किया गया है और तैनाती मंडी में होगी। एक्सिस बैंक (एनआईआईटी) की ओर से एसिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की उपाधि रखी गई है। 21 से 33 वर्ष आयु वर्ग के पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए वेतन 36,500 रुपए निर्धारित किया गया है और हिमाचल प्रदेश में कहीं भी तैनाती की जा सकती है। ग्राम तरंग टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्रा. लिमिटेड की ओर से इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक इत्यादि के 50 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास/आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, एमएमवी इत्यादि) रखी गई है। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार तथा केवल वे लड़कियां जिन्होंने आईटीआई कोपा ट्रेनिंग पूरी की है, पात्र होंगी। उन्होंने बताया कि वेतन 12,507 रुपए व 800 रुपए उपस्थिति प्रोत्साहन निर्धारित किया गया है और तैनाती कपूरथला में दी जाएगी। अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य आवेदक अपने सभी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व अपना बायोडाटा साथ लेकर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस रोजगार मेले में भाग लें और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: ससुर ने चार सालियों के साथ मिलकर की दामाद की हत्या, पड़ोसियों ने बताई कहानी

18 Mar 2026

Ujjain News: भांग का श्रृंगार करके व बेलपत्र से सजे बाबा श्रीमहाकाल, भस्म आरती में गूंजे बम-बम के नारे

18 Mar 2026

लखनऊ: ससुर ने की दामाद की हत्या, पुलिस ने बताया कि मौके पर क्या हुआ

18 Mar 2026

Budaun: पुलिस ने मुठभेड़ में पांच पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, तीन घायल

18 Mar 2026

लखनऊ: कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पैर छूकर आशीर्वाद लेते कुलदीप यादव और वंशिका

18 Mar 2026
विज्ञापन

युवक की मौत का सीसीटीवी वीडियो, ट्रक के नीचे आने का भयावह दृश्य, झांसी-शिवपुरी टोल की घटना

18 Mar 2026

Muzaffarnagar: आईपीएस रमणीक की दुल्हन बनीं नागालैंड की लिका

18 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: सचिन सिरोही ने असदुद्दीन ओवैसी और आज़म खां पर दिया विवादित बयान, कहा-देश है हमारे बाप-दादाओं का

18 Mar 2026

Meerut: डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति 2026 का हुआ गठन

17 Mar 2026

लोकायुक्त के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने की भ्रष्टाचार मामले की जांच

17 Mar 2026

शुक्लागंज गंगापुल पर मेगा ब्लाॅक लेकर होगा काम, हटाया गया स्क्रैप

17 Mar 2026

VIDEO: एआई के सही उपयोग पर युवाओं को दिशा देंगे अमोघ लीला, 11 अप्रैल को ‘आरम्भ 2.0’

17 Mar 2026

VIDEO: आगरा में नवरात्र पर मंदिरों की रहेगी कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने तैयार किया प्लान; ड्रोन से होगी निगरानी

17 Mar 2026

VIDEO: विदेशी पर्यटकों की कार ने दो वाहनों में मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे बाइक सवार; होमगार्ड की माैत

17 Mar 2026

VIDEO: वेल्डिंग के दौरान ट्रक टंकी में लगी आग, अफरा-तफरी मची; कारीगर गंभीर रूप से झुलसा

17 Mar 2026

VIDEO: आगरा में छिपा था रायपुर सेंट्रल जेल से फरार बंदी, एसटीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबोचा

17 Mar 2026

VIDEO: आगरा में सराफा कारोबारी से लूट, बदमाश छीन ले गए सोने के आभूषणों से भरा बैग; जांच में जुटी पुलिस

17 Mar 2026

लखनऊ: होटल सेंट्रम में गेंदबाज कुलदीप यादव और वंशिका की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे शिखर धवन

17 Mar 2026

कानपुर: रमजान को लेकर लाल बंगला बाजार देर रात तक रहा गुलजार

17 Mar 2026

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक के घर विस्फोट, दो बेटों सहित छह घायल, चौथी मंजिल की रेलिंग के साथ टूटे खिड़की दरवाजे

17 Mar 2026

हरदुआगंज के रामघाट रोड से चोर राशन डीलर की बाइक ले उड़ा, सीसीटीवी में हुआ कैद

17 Mar 2026

लखनऊ: होटल सेंट्रम में कुलदीप यादव और वंशिका की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे ऋषभ पंत

17 Mar 2026

गांव गोपी-विजयगढ़ रोड पर कनकपुर के पास बाइ-मोपेड भिड़ंत में महिला सहित चार घायल

17 Mar 2026

दिल्ली: कृष्णा नगर में दिनदहाड़े लूट, महिला पर हमला कर छीना सोने का कंगन; सीसीटीवी वीडियो

17 Mar 2026

सिकंदराराऊ में मिलीं प्रतिबंधित कोडिन सिरप की 100 खाली बोतलें

17 Mar 2026

लखनऊ: होटल सेंट्रम में कुलदीप यादव और वंशिका की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे कॉमेडियन हर्ष गुजराल

17 Mar 2026

VIDEO: फरीदाबाद आईटीआई में रोजगार मेले से 17 मेधावी छात्रों को मिला रोजगार

17 Mar 2026

VIDEO: कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण के बाद फरीदाबाद के 14 योगासन जजों का चयन

17 Mar 2026

नोए़डा: मां दुर्गा की भक्ति में रंगे बाजार, चुनरी संग सजी आस्था की झलक

17 Mar 2026

रिंद नदी में बढ़ा जलस्तर, भीतरगांव के 31 गांवों के लिए राहत की खबर

17 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed