{"_id":"698d9d88ca4d74c1d701d72f","slug":"video-mandi-mla-rakesh-jamwal-said-cm-is-blaming-the-opposition-and-the-centre-for-his-failures-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: विधायक राकेश जम्वाल बोले- अपनी नाकामियों का ठीकरा विपक्ष और केंद्र पर फोड़ रहे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: विधायक राकेश जम्वाल बोले- अपनी नाकामियों का ठीकरा विपक्ष और केंद्र पर फोड़ रहे सीएम
हिमाचल प्रदेश में आगामी 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय बजट सत्र को लेकर पिछले दिनों संपन्न हुई विधायक प्राथमिकता बैठक पर प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि गत तीन वर्षों में आयोजित विधायक प्राथमिकता की बैठकों में उनके मुद्दों को दरकिनार किया गया है। सुख सरकार के कार्यकाल में आयोजित यह बैठक आज मात्र औपचारिकता बन कर ही रहे गई है। जंवाल ने कहा कि प्रदेश के हर विधानसभा को 2.10 करोड़ रूपए क्षेत्र के विकास के लिए दिए जाते हैं और विधायकों को यह राशि चार किस्तों में प्राप्त होती है। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल इस वर्ष उन्हें मात्र दो किश्तें ही मिल पाई हैं। इससे बजट और विधायक प्राथमिकता बैठक का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। प्रदेश में सीएम सुक्खू के नेतृत्व में चल रही यह सरकार पहले दिन से ही अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है और अपनी नाकामियों का ठिकरा विपक्ष और केंद्र सरकार पर फोड़ रही है। वहीं पूर्व भाजपा सरकार से मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश को बेहतर ढंग से चलाने के सीएम सुक्खू के बयान पर राकेश जम्वाल ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मीडिया में झूठ बोलकर जनता को बरगला सकते हैं, लेकिन वित्त सचिव द्वारा दी गई रिप्रेजेंटेशन सरकार की आर्थिक बदहाली को बखूबी बयां कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में कोई भी नया कार्य शुरू कर पाई है। पूर्व भाजपा सरकार ने केंद्र के सहयोग से कई योजनाएं प्रदेश हित में चलाई हैं। यह सरकार केवल केंद्र को कोसने मात्र तक ही सीमित रह गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।