Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Political Tensions Escalate in Dharampur Over Panchayat Roster; BJP Leader Rajat Thakur Levels Serious Allegations Against the Government
{"_id":"69d773a4d2ca8be1f5025fca","slug":"video-mandi-political-tensions-escalate-in-dharampur-over-panchayat-roster-bjp-leader-rajat-thakur-levels-serious-allegations-against-the-government-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में पंचायत रोस्टर को लेकर सियासत तेज, भाजपा नेता रजत ठाकुर का सरकार पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में पंचायत रोस्टर को लेकर सियासत तेज, भाजपा नेता रजत ठाकुर का सरकार पर गंभीर आरोप
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:08 PM IST
पंचायत चुनावों से पहले प्रदेश में आरक्षण रोस्टर को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा पंचायत रोस्टर में बार-बार फेरबदल किया जा रहा है, जो पूरी तरह से राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से किया गया कदम है। रजत ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने और पंचायत चुनावों को टालने के लिए रोस्टर में लगातार बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि यह न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ है, बल्कि आम जनता के अधिकारों का भी हनन है। उन्होंने विशेष रूप से धर्मपुर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां भी राजनीतिक हस्तक्षेप और दबाव के चलते रोस्टर में भारी फेरबदल किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्यप्रणाली से पंचायत चुनावों की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा नेता ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का ऐलान करते हुए बताया कि आगामी सोमवार को धर्मपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी जागरूक नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस आंदोलन में भाग लें और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। रजत ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई और रोस्टर में किए गए बदलावों को स्पष्ट नहीं किया, तो आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार रोस्टर बदलने से पंचायत चुनावों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई संभावित उम्मीदवार भी इस बदलाव से प्रभावित हो रहे हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया में अनिश्चितता बढ़ गई है। इस पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को निष्पक्ष रहकर कार्य करना चाहिए, लेकिन वर्तमान हालात कुछ और ही संकेत दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।