{"_id":"69830f87495a29be84077ee9","slug":"video-mandi-professor-anupama-said-womens-empowerment-is-a-strong-foundation-for-social-and-national-development-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: प्रो. अनुपमा बोलीं- नारी सशक्तिकरण सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की मजबूत नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: प्रो. अनुपमा बोलीं- नारी सशक्तिकरण सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की मजबूत नींव
नागचला स्थित नैना नर्सिंग कॉलेज में नारी सशक्तिकरण, सशक्त भारत विषय पर जागरूकता संगोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला अधिकारों, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी पुष्पा ठाकुर, कुटुम्ब प्रबोधन की मातृ शक्ति आयाम प्रमुख श्यामा गौतम तथा स्वदेशी जागरण मंच से जसवंत यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज चेयरमैन डॉ. नोबल शर्मा ने की, जबकि प्रिंसिपल प्रेम सिंह डोगरा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मुख्य वक्ता सामाजिकन कार्यकर्ता. प्रो. अनुपमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नारी सशक्तिकरण सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2024 का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवतियों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। संगोष्ठी के अंतर्गत भाषण, रंगोली, चार्ट एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम, इशा ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम, अंजलि द्वितीय और मनीषा तृतीय रहीं। चार्ट मेकिंग में जानवी प्रथम, जाहनवी द्वितीय और सानिया धीमान तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में हुसनेता-कीरन प्रथम, एंजल द्वितीय तथा तमन्ना-याशी तृतीय रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।