{"_id":"69e760cc3d4d6835170a3f26","slug":"video-mandi-repair-work-on-the-bakhli-footbridge-to-begin-soon-tender-process-in-final-stages-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बाखली फुट ब्रिज की मरम्मत का काम जल्द होगा शुरू, अंतिम चरण में टेंडर प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बाखली फुट ब्रिज की मरम्मत का काम जल्द होगा शुरू, अंतिम चरण में टेंडर प्रक्रिया
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:04 PM IST
Link Copied
बाखली फुट ब्रिज की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और जल्द ही टेंडर अवार्ड कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वर्ष 2025 की आपदा के दौरान यह फुट ब्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के बाद क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति ऐसी हो गई थी कि लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही थी, क्योंकि नदी पार करने के लिए कोई अन्य सुरक्षित विकल्प मौजूद नहीं था। हालांकि कुछ समय पहले स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं प्रयास करते हुए नदी के बीच से एक वैकल्पिक कच्चा मार्ग तैयार किया, जिससे सीमित तौर पर वाहनों की आवाजाही संभव हो पाई। यह मार्ग भी स्थायी समाधान नहीं है, क्योंकि नदी का जलस्तर बढ़ते ही यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। ऐसे में एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए फुट ब्रिज ही एकमात्र सुरक्षित सहारा बना हुआ है। इसी समस्या को देखते हुए बीबीमएबी पंडोह के अधिकारियों ने करीब 80 लाख रुपये का अनुमान तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा था, जिसे स्वीकृति भी मिल चुकी है। इस पुल के पुनर्निर्माण से क्षेत्र की लगभग 14 पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आवाजाही सुरक्षित व सुगम हो सकेगी। स्थानीय निवासी दामोदर, घनश्याम और रेवती ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले ही फुट ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। ताकि बारिश के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।