{"_id":"69e739c099028ebc5b05d212","slug":"video-mandi-ritu-nirala-stakes-her-claim-from-sari-ward-submits-application-at-the-bjp-office-in-dharampur-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: रीतु निराला ने सरी वार्ड से ठोकी दावेदारी, भाजपा कार्यालय धर्मपुर में सौंपा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: रीतु निराला ने सरी वार्ड से ठोकी दावेदारी, भाजपा कार्यालय धर्मपुर में सौंपा आवेदन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:18 PM IST
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड सरी से रीतु निराला ने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। सोमवार को रीतु निराला अपने दर्जनों समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मंडल कार्यालय धर्मपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर के माध्यम से पार्टी हाईकमान को अपना आवेदन सौंपा। इस दौरान कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और रीतु निराला के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाए। रीतु निराला ने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझ रही हैं। यदि पार्टी उन्हें सरी वार्ड से उम्मीदवार बनाती है तो वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सभी पंचायतों की सेवा करेंगी तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना होगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है और उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उनके कार्य और समर्पण को ध्यान में रखकर उचित निर्णय लेगी। मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने भी रीतु निराला की दावेदारी का आवेदन स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि इसे पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट वितरण की प्रक्रिया निष्पक्ष और संगठन के नियमों के तहत की जाती है। इस मौके पर कई पंचायतों से आए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने रीतु निराला के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।