{"_id":"69943d6dfa76743f5a0a4785","slug":"video-mandi-satyam-barwal-of-jogindernagar-did-wonders-in-the-first-attempt-achieved-9908-percentile-in-neet-exam-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर के सत्यम बरवाल ने पहले ही प्रयास में किया कमाल, नीट परीक्षा में हासिल किए 99.08 परसेंटाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर के सत्यम बरवाल ने पहले ही प्रयास में किया कमाल, नीट परीक्षा में हासिल किए 99.08 परसेंटाइल
उपमंडल जोगिंद्रनगर के होनहार छात्र सत्यम बरवाल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सत्यम ने देश की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा नीट में अपने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.08 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा जोगिंद्रनगर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सत्यम की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है। अपनी कामयाबी का मंत्र साझा करते हुए सत्यम ने बताया कि वे अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद अनुशासित थे। उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी के लिए रोजना लगभग 18 घंटे पढ़ाई की। इसी अथक परिश्रम का परिणाम आज सबके सामने है। सत्यम को पढ़ाई का माहौल घर से ही मिला है। उनके माता और पिता, दोनों ही शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। शैक्षणिक माहौल में पले-बड़े सत्यम शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। इससे पूर्व, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था और पूरे प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया था। अपनी इस उपलब्धि पर सत्यम का कहना है कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो और उसे पाने के लिए अनुशासन व लगन के साथ मेहनत की जाए, तो दुनिया में सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।