{"_id":"68455d2487689f35d60e3f43","slug":"video-mandi-specialist-doctors-examined-the-health-of-more-than-200-people-in-badi-gumanu-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बाड़ी गुमाणू में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांचा 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बाड़ी गुमाणू में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांचा 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य
प्रेस क्लब मंडी, सेवा भारती और हिमाचल मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में बाड़ी गुमाणू स्थित सेवा भारती के छात्रावास में रविवार को एक बहु-विशेषज्ञ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कैंप में जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की वहीं उनके टेस्ट भी मौके पर ही करके दवाईयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। एडीसी मंडी रोहित राठौर ने भी शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। उन्होंने सेवा भारती छात्रावास के बच्चों से मुलाकात करके उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। रोहित राठौर ने कहा कि संयुक्त रूप से आयोजित किए गए इस कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को घर द्वार पर विशेषज्ञों की सेवाओं का लाभ मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रेस क्लब, सेवा भारती और एचएमआरयू को बधाई दी। वहीं, कैंप में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने आए लोगों ने इसका पूरा लाभ उठाया। सुरेश गुप्ता और प्रतिभा ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर जो सुविधाएं कैंप के माध्यम से मुहैया करवाई गई, वे तारीफ-ए-काबिल हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। प्रेस क्लब मंडी के महासचिव हंस राज सैनी ने कहा कि यह क्लब का पहला कैंप था लेकिन भविष्य में इस क्रम को लगातार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। सेवा भारती के अध्यक्ष खेम चंद शास्त्री ने कहा कि सामूहिक रूप से किए गए इस प्रयास से आम जनता को लाभ मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।