Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Traffic remained normal on the Mandi-Kullu National Highway; police alertness prevented long traffic jams
{"_id":"6a255926d6c9dd344707627a","slug":"video-mandi-traffic-remained-normal-on-the-mandi-kullu-national-highway-police-alertness-prevented-long-traffic-jams-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रहा सामान्य, पुलिस की मुस्तैदी से नहीं लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रहा सामान्य, पुलिस की मुस्तैदी से नहीं लगा लंबा जाम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:12 PM IST
Link Copied
रविवार को मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य रही। सप्ताहांत और पर्यटन सीजन के चलते मनाली से वापस लौटने वाले तथा मनाली की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या काफी अधिक रही, लेकिन पुलिस प्रशासन की सतर्कता और प्रभावी यातायात प्रबंधन के कारण कहीं भी लंबे समय तक जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगनी माता मंदिर के समीप सड़क संकरी होने के कारण वाहनों को कुछ समय के लिए रोक-रोक कर छोड़ा गया। इस व्यवस्था का उद्देश्य दोनों ओर से आने वाले वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना था। पुलिस कर्मियों ने मौके पर तैनात रहकर यातायात को नियंत्रित किया और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की बढ़ी हुई आवाजाही के बावजूद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। राजमार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवान तैनात किए गए थे, जो लगातार यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। इस दौरान एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा सुबह से ही स्वयं मौके पर मौजूद रहे और यातायात संचालन की निगरानी करते रहे। उन्होंने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पर्यटक सीजन के दौरान वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसे देखते हुए पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिले तथा कहीं भी अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।