{"_id":"69b67fe190714404b70b2511","slug":"video-mandi-vhp-meeting-held-in-ladbharol-new-responsibilities-assigned-to-strengthen-the-organization-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल में विहिप की बैठक, संगठन को मजबूत करने के लिए सौंपे गए नए दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल में विहिप की बैठक, संगठन को मजबूत करने के लिए सौंपे गए नए दायित्व
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:16 PM IST
Link Copied
विश्व हिन्दू परिषद जोगिंद्रनगर के तत्वावधान में रविवार को लडभड़ोल स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक का शुभारंभ मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हुआ। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय बैठक को जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में संगठन द्वारा कई बड़े आयोजन किए जाएंगे। जिनमें हिंदू समाज से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में राम महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे महीने संगठन द्वारा धर्म रक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भड़ोल प्रखंड के लिए नई नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए बैठक में भड़ोल प्रखंड के लिए कुछ नए दायित्वों की घोषणा भी की गई। जिलाध्यक्ष करण कटोच ने पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी। जिसमें महंत गिरधर गिरी संत संयोजक,जिला जोगिंद्रनगर,संजीव शर्मा अध्यक्ष,भड़ोल प्रखंड,संजीव चौहान उपाध्यक्ष,भड़ोल प्रखंड जसवीर सिंह,प्रखंड,सह-मंत्री,भड़ोल प्रखंड को दायित्व दिया गया। बैठक के अंत में महंत लाल गिरी महाराज के आदेशानुसार पूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ इस कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।