बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi youth demand age relaxation in hp police recruitment 2026

Mandi: पुलिस भर्ती की कट-ऑफ तिथि पर मंडी के युवाओं में आक्रोश, आयु छूट की मांग; शिमला में आंदोलन की चेतावनी

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:04 PM IST
mandi youth demand age relaxation in hp police recruitment 2026
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा को लेकर मंडी जिले के युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं का आरोप है कि भर्ती अधिसूचना में तय की गई कटऑफ तिथि के कारण बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित हो गए हैं। सोमवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में युवाओं और अभिभावकों ने सरकार से इस मामले में जल्द राहत देने की मांग उठाई। अभिभावक विजय ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर तय की गई है। इसके चलते 1 जनवरी से 6 जुलाई 2026 के बीच 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हजारों युवा आवेदन प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कई युवा पिछले कई वर्षों से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कटऑफ तिथि के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाया। युवाओं का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से भर्ती की तैयारी की है और शारीरिक प्रशिक्षण से लेकर लिखित परीक्षा तक के लिए खुद को तैयार किया था। अचानक तय की गई आयु सीमा के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर एकमुश्त आयु छूट देने की मांग की है। युवाओं ने कहा कि सरकार यदि समय रहते इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेती है तो हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे अपने अधिकारों के लिए राजधानी शिमला में बड़ा जन आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदेश में सरकारी भर्तियों के दौरान आयु सीमा को लेकर अभ्यर्थी समय-समय पर राहत की मांग उठाते रहे हैं। युवाओं का तर्क है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी और लंबे अंतराल के कारण कई अभ्यर्थी निर्धारित आयु सीमा पार कर जाते हैं। ऐसे में विशेष परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को आयु में छूट देनी चाहिए। प्रेस वार्ता में अभय, विनोद कुमार, गौरव, सौरभ, कृष्ण, आशीष, भरत, मयंक और कमल सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या: सावन के पहले सोमवार पर अयोध्या में प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर उमड़ी भीड़

03 Aug 2026

लखनऊ: बदला शहर का मौसम, सुबह छह बजे से हो रही लगातार बारिश, गिरा पारा

03 Aug 2026

हरदोई: डीसीएम में बिजली का तार फंसने से खंभा गिरा, किशोरी की मौत

03 Aug 2026

Ujjain News: श्रावण के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात 2:30 बजे खुले पट

03 Aug 2026

लखनऊ: सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, हो रहे हैं भगवान शिव के दर्शन

03 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: सिविल लाइंस में वेस्टकॉट स्कूल की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

03 Aug 2026

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर पांडू नगर मॉडल टाउन का शिव मंदिर भव्य सजावट से सजा

03 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: अचानक बदला मौत, देर शाम हुई झमाझम बारिश

02 Aug 2026

Dhamtari News: नशा मुक्ति कार्यक्रम में ओपी चौधरी का कांग्रेस पर तंज, बोले- गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी भूल गई

02 Aug 2026

पुरवाई लोक कला सम्मान से सम्मानित किए गए कलाकार

02 Aug 2026

कांवड़ यात्रा के लिए मेगा तैयारी: यूपी से हरिद्वार तक कड़ी सुरक्षा, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

02 Aug 2026

कानपुर: मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के बाद हुई तेज बारिश

02 Aug 2026

कानपुर: नई बस्ती में जरूरतमंदों को बांटा खाना

02 Aug 2026

कबीर भक्तों की यात्रा काशी से मगहर तक

02 Aug 2026

यूपी में वीआईपी पार्टी निकालेगी संकल्प यात्रा

02 Aug 2026

वैभव वर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग

02 Aug 2026

सड़क किनारे फैली झाड़ियों से दुर्घटना का खतरा

02 Aug 2026

रामजनकी मंदिर चौरीचौरा से दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रुद्रपुर के लिए निकला पैदल कांवर यात्रा

02 Aug 2026

Muzaffarnagar: सांसदों की सुरक्षा नहीं, कोई भी कर सकता है हमला : मलिक

02 Aug 2026

Meerut: रोटरी क्लब मेरठ कैंट ने मनाया तीजोत्सव, तीज क्वीन बनीं रिया उप्पल और शालिनी सोढ़ी

02 Aug 2026

Meerut: 'शिवोहम' कथक प्रस्तुति में शिव-पार्वती की दिव्य कथाओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

02 Aug 2026

Meerut: पुण्यांजलि ग्रुप ने आयोजित किया भव्य तीज मेला, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

02 Aug 2026

Meerut: वॉच टावर से भी रखी जा रही कांवड़ यात्रा पर निगरानी, हर गतिविधि पर पैनी नज़र

02 Aug 2026

Meerut: सांसद, विधायक, भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने की शिवभक्तों की सेवा, देसी घी से बन रहा प्रसाद और भोजन

02 Aug 2026

रायबरेली: सपा नेता की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस तलाश रही है सुराग

02 Aug 2026

पप्पू यादव की PC में बवाल; युवक ने जूता फेंका, चाकू से हमले की कोशिश का आरोप

02 Aug 2026

'मंच से बेटियां...' Gen-Z आंदोलन पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

02 Aug 2026

नोएडा: सेक्टर 51 में पार्क-ड्रेनेज की अव्यवस्था से नाखुश निवासी

02 Aug 2026

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पकड़ी 20 लाख की अवैध शराब

02 Aug 2026

गुरुग्राम: वन मजदूरों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन और पक्की नौकरी की उठाई मांग

02 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed