{"_id":"6a378233138feb6b820cdb38","slug":"video-mass-yoga-session-held-at-seri-manch-on-international-yoga-day-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेरी मंच पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेरी मंच पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक सेरी मंच मंडी में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। योग सत्र की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से की गई। डॉ. प्रिया ने खड़े होकर किए जाने वाले विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया, जबकि फार्मासिस्ट अशोक कुमार ने बैठकर किए जाने वाले योगासनों की जानकारी दी और उनका अभ्यास कराया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक मंडी सदर अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, नगर निगम पार्षद सुमन, जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, आयुष विभाग के चिकित्सक, जिले के गणमान्य नागरिक, सरदार पटेल विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्राध्यापक, आईटीआई के प्रशिक्षक तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।